मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:MP सरकार अपनी मंत्री की जांच कराएगी, ₹1000 करोड़ घूस का आरोप; टी राजा ने BJP छोड़ी; कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराएंगे धोनी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर मध्यप्रदेश से जुड़ी रही। राज्य सरकार अपनी ही मिनिस्टर संपतिया उईके के खिलाफ जांच कराएगी। उन पर 1000 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप है। दूसरी बड़ी खबर तेलंगाना पॉलिटिक्स को लेकर रही। भाजपा विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ दी है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. MP सरकार अपनी मंत्री की जांच कराएगी, उईके पर ₹1000 करोड़ घूस लेने का आरोप मध्यप्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके पर 1000 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने अपने ही डिपार्टमेंट की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। चीफ इंजीनियर संजय अंधवान ने जांच के आदेश प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के बाद दिए हैं। पूर्व विधायक किशोर समरीते ने शिकायत की: यह शिकायत बालाघाट जिले के लांजी से पूर्व विधायक किशोर समरीते ने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम 12 अप्रैल 2025 को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा गया कि एमपी में जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 30 हजार करोड़ में मंत्री संपतिया उइके ने एक हजार करोड़ रुपए कमीशन लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी, रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर से नाराज तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों से नाराज हैं। टी. राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा;- बहुत सारे लोग चुप हैं, इसे सहमति न समझा जाए। यह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदमे जैसा है। केंद्रीय नेतृत्व फैसले पर दोबारा विचार करे। रामचंदर का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय: तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन किया। दूसरे किसी नेता ने अब तक नामांकन नहीं किया है। ऐसे में एक जुलाई को अध्यक्ष के तौर पर रामचंदर के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है। टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज: टी राजा को 2022 में पार्टी से निलंबित किया गया था। निलंबन अक्टूबर 2023 में वापस ले लिया गया था। वे तीन बार गोशामहल से विधायक चुने गए हैं। टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 सांप्रदायिक अपराधों से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. दलित लड़की को आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी, प्रयागराज से ब्रेनवॉश कर केरल ले गए, धर्म परिवर्तन कराया यूपी के प्रयागराज की नाबालिग दलित लड़की को केरल में आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा किया। उसे प्रयागराज से केरल ले गए। जबरन धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसे जिहाद के नाम से ट्रेनिंग देने लगे। इसी बीच पीड़ित वहां से भागकर रेलवे के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। केरल पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को सुरक्षित प्रयागराज भेज दिया है।​​​​​ जांच के लिए 3 टीमें बनीं, 2 गिरफ्तार: पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कैफ और उसकी साथी एक नाबालिग लड़की को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं? यह गिरोह अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है? इसकी जांच के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। एटीएस ने भी आतंकी साजिश को लेकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराना चाहते हैं धोनी, आवेदन किया; अप्रूव होने पर अपने कोचिंग सेंटर को देंगे यह नाम पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है। अगर उन्हें इस शब्द के ट्रेडमार्क राइट्स मिल जाते हैं तो कैप्टन कूल शब्द का प्रयोग कोई व्यक्ति या संस्था नहीं कर सकेगी। धोनी ने 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा किया। वे कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर्स के लिए ‘कैप्टन कूल’ का उपयोग करने के लिए विशेष अधिकार चाहते हैं। धोनी के वकीलों ने कहा;- ‘कैप्टन कूल’ नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है। इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है। धोनी को फैंस ने दिया कैप्टन कूल का टैग: धोनी को कैप्टन कूल का टैग उनके फैंस और मीडिया ने दिया था। वे अपनी कप्तानी के दौरान मैदान पर काफी शांत नजर आते थे। मैच की परिस्थिति चाहे जितनी कठिन हो, धोनी ठंडे दिमाग से ही फैसले लेते थे। यही कारण था कि उन्‍हें कैप्‍टन कूल के नाम से जाना जाने लगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. हिमाचल में भारी बारिश- 285 सड़कें बंद, 39 की मौत; बिहार में 5 लोगों पर बिजली गिरी हिमाचल प्रदेश में मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है। लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 285 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की भुभु जोत टनल के पास लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर 5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। बिहार में 5 लोगों की मौत: भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पढ़ें पूरी खबर… 6. पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के समय मौजूद लोगों ने बताया- एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट था। एग्जिट गेट बंद कर दिया गया था। वहीं से वीआईपी एंट्री करवाई जा रही थी। आम भक्तों के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। एंबुलेंस एक किमी दूर थी। घायलों को लोग हाथों पर उठा ले गए। भगदड़ में 3 मौतें, 50 घायल: पुरी में रविवार सुबह 4:20 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हुए। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. भारतीय अफसर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में हमारे विमान तबाह हुए, दूतावास बोला- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के सैन्य अफसर कैप्टन शिव कुमार (डिफेंस अटैची) के एक बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों (डिफेंस एस्टैबलिशमेंट) पर हमला करने की अनुमति नहीं थी। उसे सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के निर्देश थे। इसी वजह से भारत ने कुछ लड़ाकू विमान खो दिए।’ कैप्टन शिव कुमार 10 जून को जकार्ता की एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत-पाक वायु युद्ध और इंडोनेशिया की सामरिक रणनीति’ विषय पर सेमिनार में बोल रहे थे। बयान को संदर्भ से अलग पेश किया गया: इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने कहा कि डिफेंस अटैची का बयान संदर्भ से हटाकर बताया जा रहा है। उनके प्रजेंटेशन की मंशा और मूल उद्देश्य को गलत तरीके से पेश किया गया। कांग्रेस बोली- सरकार ने देश को गुमराह किया: कांग्रेस ने केंद्र पर देश को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पहले CDS ने सिंगापुर में महत्वपूर्ण खुलासे किए। अब वरिष्ठ रक्षा अधिकारी इंडोनेशिया में ऐसे दावे करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने और विपक्ष को विश्वास में लेने से क्यों इनकार कर रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… इंदौर के शख्स ने सोने से सजा दिया पूरा घर, 24 कैरेट गोल्ड से बना मंदिर मध्यप्रदेश के इंदौर के एक शख्स ने अपना पूरा घर 24 कैरेट सोने से सजा दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में घर के फर्नीचर, स्विच बोर्ड, दीवारें, छत और सिंक भी सोने का है। आलीशान बंगले में 10 बेडरूम, सोने का मंदिर और गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 1936 की विंटेज मर्सिडीज भी शामिल है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी और करियर में तरक्की मिल सकती है। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *