मोगा के अस्पताल में लगी आग:पानी लीकेज होने से शॉर्ट सर्किट, इमरजेंसी बंद, मरीज पुराने वार्ड में शिफ्ट, एक्स-रे सेवा बाधित

मोगा जिले के मथुरा दास सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार देर रात 12 बजे शॉर्ट सर्किट हो गया। इस दौरान छत पर रखी पानी की टंकी से लीकेज होकर पानी पावर सप्लाई पैनल में आ गया, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं और पूरी इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। बता दे कि घटना के बाद इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी। आनन-फानन में इमरजेंसी को रात में ही पुराने इमरजेंसी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। इमरजेंसी विभाग को बंद करना पड़ा अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, जब इमरजेंसी विभाग मरीजों को प्राथमिक उपचार दे रहा था, तभी पानी की टंकी से पानी रिसकर पास के पाइप से होते हुए पावर सप्लाई पैनल तक पहुंच गया। इससे पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इमरजेंसी विभाग को बंद करना पड़ा। यहां आने वाले मरीजों को पुराने इमरजेंसी विभाग में भेजा गया। इसके अलावा, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीजों के एक्स-रे भी नहीं हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *