मोगा में आप की रैली स्थल के पास हादसा:5 पुलिसकर्मी घायल, पार्किंग करते समय वाल्वो बस ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

पंजाब के मोगा जिले में एक निजी वोल्वो बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे से आ रही कई गाड़ियाँ भी बस से टकरा गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मोगा के अजीतवाल में किल्ली चाहल के पास, आम आदमी पार्टी की ‘युद्ध नशा विरुद्ध फेस टू’ रैली से कुछ दूरी पर हुआ। तुरंत वहाँ लोग पहुँचे और घायलों को अस्पताल भेजा। बस और अन्य गाड़ियों में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। रैली में ड्यूटी देने आए थे पुलिस कर्मी बताया जा रहा है कि निजी वोल्वो बस जयपुर से लुधियाना जा रही थी। पुलिसकर्मी गाड़ी से जालंधर से मोगा में आयोजित रैली में ड्यूटी देने आ रहे थे। अजीतवाल के किल्ली चाहल गाँव में रैली स्थल के पास ही पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी वोल्वो बस ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद पीछे से कुछ गाड़ियाँ बस से टकरा गईं। हादसे में गाड़ी में सवार 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जाँच अधिकारी ने बताया कि वोल्वो बस जयपुर से लुधियाना जा रही थी। रैली वाली जगह पर पुलिस मुलाजिम जो जालंधर से रैली के लिए ड्यूटी देने आए थे, जब वे अपनी कार पार्क करने लगे तो यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *