मोगा में बाइक सवार ने मारी व्यक्ति को टक्कर:सड़क पार कर रहा था होटल कर्मचारी, एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर घायल

मोगा में लुधियाना जीटी रोड पर मोगा सब जेल के पास हुए एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नथूवाला गांव निवासी हरप्रीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर पर जा रहा था। मोगा सब जेल के पास जीटी रोड पर उनकी टक्कर सड़क पार कर रहे मोगा निवासी रोबिट से हो गई, जो एक होटल में काम करता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार पाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी को भी सूचित किया। सोसाइटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। सहायक थानेदार पाल सिंह ने बताया कि घायल हरप्रीत सिंह की हालत फिलहाल बयान दर्ज कराने लायक नहीं है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *