मोगा में बेकाबू स्कॉर्पियो दुकान से टकराकर पलटी:22 साल के युवक की मौत, पूरा हादसा CCTV में कैद

पंजाब के मोगा जिले के धल्लेके गांव में बुधवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक किराना दुकान से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दुकान से सामान ले रहे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गांव की एक गली में हुई। स्कॉर्पियो ने पहले दुकान को टक्कर मारी और फिर पलट गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें गाड़ी के दुकान से टकराने और पलटने का दृश्य कैद है। दुकान के अंदर की फुटेज भी उपलब्ध है। लोगों ने की युवक को बचाने का प्रयास हादसे के बाद गांव के कई लोगों ने घायल युवक को बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण 22 वर्षीय युवक सुख ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और सहम का माहौल है। ग्रामीण इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर तंग गलियों में इसी तरह तेज रफ्तार गाड़ियां चलाई जाएंगी, तो लोगों का जीवन कैसे सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *