मोगा में महिला पर कुत्तों का हमला:चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया, शरीर कई गहरे घाव, गंभीर हालत में ​मेडिकल कॉलेज रेफर

मोगा जिले के गांव कपूरे में आज आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव कपूरे निवासी जसविंदर कौर किसी काम से गांव में पैदल जा रही थीं। तभी रास्ते में घूम रहे आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। जबतक कुत्तों भगाया महिला को बुरी तरह काटकर घायल कर चुके थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत महिला के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन घायल जसविंदर कौर को तत्काल मोगा के सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला का तुरंत उपचार शुरू किया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला को काटने के कई गहरे घाव, संक्रमण का भी खतरा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर कुत्तों के काटने के कई गहरे निशान थे। उनकी गंभीर स्थिति और बेहतर विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को कई जगह गहरे घाव हैं और उसे संक्रमण का खतरा भी है। गांव में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की संख्या, प्रशासन से पकड़ने की मांग इस घटना के बाद गांव कपूरे में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों पर नियंत्रण करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *