मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में एक युवक ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। चौकी बिलासपुर में तैनात एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 21 वर्षीय अरमान सिंह के रूप में हुई है। बता दे कि वह गांव गिलजे वाला का निवासी था। अरमान सिंह बिलासपुर गांव के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और वहीं बने क्वार्टर में रह रहा था।पुलिस के अनुसार, युवक ने बीती रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। सुबह जब उसके अन्य साथियों ने उसे देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।