मोगा में वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:काम से घर लौट रहा था, ड्राइवर मौके से फरार, सीसीटीवी फुटेज से तलाश

मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बता दे कि पुलिस ने अज्ञात वाहम ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव जवाहर सिंह वाला निवासी सुलखन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, उनके पिता बलवीर सिंह प्रतिदिन साइकिल से निहाल सिंह वाला मजदूरी करने जाते थे और शाम को लौटते थे। घटना वाले दिन भी वह काम पर गए थे। शिकायतकर्ता सुलखन सिंह के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि निहाल सिंह वाला और जवाहर सिंह वाला रोड पर पंजाबी ढाबा के पास उनके पिता को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मोगा में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आसपास लगे ् कैमरों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *