मोगा में CM भगवंत मान की रैली कल:₹83 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे, मनीष सिसोदिया रहेंगे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल मोगा में एक राज्य स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे मोगा वासियों को लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 4 अप्रैल को मोगा की दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मान के साथ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी इसमें शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मोगा विधायक ने लिया जायजा रैली की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 50 हजार लोगों की क्षमता का प्रबंध किया गया है, जिसमें से करीब 20 हजार लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया गया है, जिसके कारण लोगों में उत्साह है। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *