मोगा रैली के लिए पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी:लुधियाना पुलिस ने रैली में जाने वालों व आम पब्लिक के लिए बनाए अलग-अलग रूट

मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में होने वाली “युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन-2” रैली के मद्देनजर लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने पब्लिक से अपील की है कि आज मोगा की तरफ जाने वाले लोग ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी रूट पर ही जाएं। लुधियाना देहाती पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि रैली के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहेगी। आम जनता को ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से बचाने के लिए विभिन्न रूट से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट प्लान निर्धारित किए गए हैं। मोगा में जुटेंगे प्रदेश भर से आप कार्यकर्ता मोगा में होने वाली पंजाब सरकार की इस रैली में पंजाब भर के अलग-अलग जिलों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आएंगे। रैली में शामिल होने के लिए जहां सार्वजनिक ट्रांसपोर्टेशन का प्रयोग करेंगे वहीं लोग निजी वाहनों से भी आएंगे। इससे लुधियाना से मोगा जाने वाले रूट पर ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है। लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी रायकोट से मोगा जाने के लिए: रायकोट → बस्सियां → चकर → रामा → बिलासपुर → मोगा। लुधियाना से मोगा जाने के लिए: लुधियाना → मुल्लापुर → जगराओं → सिधवा बेट → गिद्दड़विंडी → किशनपुरा → धर्मकोट → मोगा। माहितपुर से मोगा जाने के लिए: माहितपुर → सिधवा बेट → गिद्दड़विंडी → किशनपुरा → धर्मकोट → मोगा। रैली में शामिल होने वालों के लिए रूट रायकोट से किल्ली चहल रैली रूट: रायकोट → बस्सियां → कमलपुरा → जगराओं तहसील चौक → नानकसर → किल्ली चहल। लुधियाना से किल्ली चहल रैली रूट: लुधियाना → मुल्लापुर → जगराओं → नानकसर → किल्ली चहल। जालंधर/नकोदर साइड से रैली रूट: जालंधर → नकोदर → माहितपुर → सिधवा बेट → जगराओं → नानकसर → किल्ली चहल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *