मोतिहारी में सिलेंडर के लिए मारपीट,आपस में भिड़े लोग:बिहार में चौथे दिन भी सिलेंडर क्राइसिस, एजेंसी के बाहर लंबी लाइन; कोयला-लकड़ी के रेट बढ़े

ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में गैस किल्लत का आज चौथा दिन है। 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले के भाव भी बढ़ गए हैं। जो लकड़ी एक दिन में 10 किलो ही बिकती थी, अब तीन क्विंटल प्रतिदिन खरीदे जा रहे हैं। दरभंगा में सुबह 6 बजे गैस एजेंसी के बाहर 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। अररिया में लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हैं। मोतिहारी में सिलेंडर के लिए दो लोग आपस में भिड़ गए। ये लड़ाई लाइन में पहले लगने के लिए हुई। इधर, गुरुवार को लालू यादव की बेटी रोहिण आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब मनेगा। वहीं, गैस की किल्लत को लेकर बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश को लेटर लिखा है। प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने लिखा- ‘यह समस्या सीधे बिहार के लोगों के पेट से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जी, चूल्हा-चौका संकट में आ गया है।’ गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… कार्टूनिस्ट की नजर से… —————- ये खबरें भी पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट-सिलेंडर क्राइसिस- लकड़ी पर बन रहा शादियों का खाना:रेस्टोरेंट बंद-होटल में चूल्हे बन रहे; कारोबारियों को डर- शादियों की बुकिंग कैसे लें; 7 जिलों से रिपोर्ट ग्राउंड रिपोर्ट- पटना के 3000 हॉस्टल बंद होने की कगार पर:गैस क्राइसिस- 2.5 लाख बच्चों को जाना पड़ सकता है घर, होटलों में टल रहे ऑर्डर बिहार में सिलेंडर क्राइसिस से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *