जालंधर | अदालत ने मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पकड़े गए लुटेरे राजा सिंह वासी बस्ती नौ को 11 महीने 15 दिन की कैद की सजा सुनाई गई है। राजा के साथी सत्य प्रकाश उर्फ सचिन वासी मिट्ठू बस्ती को बरी किया गया है। प्रीत नगर (लाड वाली रोड) की रहने वाली इंदू देवी का 11 अगस्त 2019 को दो लुटेरे फोन छीन कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए राजा और उसके साथी को पकड़ा था।