मोहाली में एयरपोर्ट के पास बड़ा एक्सीडेंट:अचानक नीलगाय कार के आगे कूदी, कार पूरी तरह से डैमेज; गाय की टांगें टूटी

मोहाली में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस दौरान एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। गाय सीधे बोनट के आगे आकर गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी पूरी तरह घूम गई, कार सवार लोगों का बचाव हो गया। लेकिन कार क्षतिग्रसत हो गई। गाय बुरी तरह से घायल हो गई। गाय की टांगे टूट गई। गऊ सेवा समिति के लोग उसे अस्पताल लेकर गए हैं। हालांकि लोगों की माने तो गाय की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। हादसे के बाद कार पूरी तरह घूमी इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी गगन शर्मा ने बताया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उस समय यह हादसा सेक्टर-80 के पास हुआ। क्योंकि वहां पर जंगल का एरिया है। ऐसे में एक नीलगाय अचानक सड़क पर पहुंच गई। जबकि रोड से कार जा रही थी। वह सीधे कार से टकराई। कार पूरी तरह से घूम गई, लेकिन बचाव हो गया। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार वालों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। अगर यह हादासा दिन के समय होता है तो कई लोगों की जान तक जा सकती थी। दूसरी तरफ हादसे के बाद कार बुरी तहह घायल हो गई। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह उठ तक नहीं पा रही थी। गौशाला की टीमें उसे ले गई है। गौ अस्पताल की टीम पहुंची मौके जानकारों की मानें तो हादसे के बाद वहां पर काफी समय में लोग पहुंच गए थे। लेकिन गाय की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। इसके बाद गगन ने बताया कि उन्होंने पुलिस व समाजसेवी लोगों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर गऊशाला की टीम पहुंची। गाय को तुरंत फेज-1 अस्पताल लेकर गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस एरिया में जागरूकता होर्डिंग लगाने चाहिए, रोड के दोनों तरफ रेल गार्ड लगाए जाने चाहि, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *