मोहाली में कारोबारी की नग्न VIDEO बनाई:ज्वेलरी देखने बुलाया, कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस मुलाजिम बता स्कूटी की चाबी छीनी

मोहाली के खरड़ में एक कारोबारी को जाल में फंसाकर मारपीट, लूटपाट और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पहले सोने की बालियों का डिजाइन दिखाने के बहाने मोबाइल से संपर्क में लिया गया, फिर रात को शराब के ठेके पर बुलाकर आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर डंडों से पीटा, सोने के गहने और नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, दो आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर पैसे की मांग करते हुए वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने करोबारी की शिकायत पर घटना के करीब चार महीने बाद मुख्य आरोपी महावीर प्रसाद उर्फ दीपू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। जनिए कपड़ा कारोबारी ने पुलिस को क्या बताया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *