मोहाली में दिनदहाड़े दो गुटों में झड़प:लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला, कई लोग गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र के झुग्गियां गांव में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। आपसी रंजिश के चलते हुए इस विवाद में लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव के इन दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश इस झगड़े की मुख्य वजह बताई जा रही है। एक पक्ष ने दूसरे पर गुंडागर्दी और सरेआम मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर के बाहर आकर हमला किया और उन्हें निशाना बनाया। इस हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग व्यक्ति, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मारपीट में सभी घायल अस्पताल में भर्ती सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुटों को हाथों में डंडे और पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है, जबकि 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोहाली में हिंसक झड़प की कुछ तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *