मोहाली में दो नशा तस्कर अरेस्ट:झारखंड से जालंधर जा रहे, ट्रक में चाइना क्ले के नीचे छिपाया चूरा पोस्त-अफीम

झारखंड से सामान की आड़ में ट्रक के जरिए नशा तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने ट्रक समेत काबू किया है। सिटी हार्ट मार्केट, खरड़ से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के पास से डेढ़ क्विंटल चूरा पोस्त और अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रोपड़ जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह (मोरिंडा) और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी खरड़ करण संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उन्हें शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह हो सकता है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। झारखंड से लेकर आ रहे थे सामान पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक में चाइना क्ले (एक महीन, नरम और सफेद रंग का खनिज) पश्चिम बंगाल से जालंधर ले जा रहे थे। जब वे झारखंड पहुंचे, तो उन्होंने वहां से नशा खरीद लिया। इसके बाद वे रास्ते में इसकी सप्लाई करते हुए आ रहे थे। मोहाली पहुंचने पर वे सिटी हार्ट मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने तस्करी की आगे की योजना बनाई, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीधे पहुंच जाते थे मार्केट में आरोपियों ने चाइना क्ले की बोरियों के नीचे नशीला सामान छिपा रखा था। यह सामान की सप्लाई पहले सीधे मार्केट तक पहुंचाते थे। इसके बाद आगे इसकी स्पलाई शुरू हो जाती थी। वहीं, अब पुलिस यह पड़ताल करने में जुटी है कि यह कारोबार कितने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *