मोहाली में नाबालिग को बंधक बनाकर एक हफ्ते तक दुष्कर्म:शादी का झांसा दे ले आया था, कमरे में बंद रखा, किसी तरह बचकर पहुंची घर

मोहाली में नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बरगलाने और उनका यौन शोषण करने का मामला सामने आया हैं। थाना फेज-1 की पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 28 मार्च को अचानक घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई थी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 5 अप्रैल को जब किशोरी अचानक घर लौटी, तो वह बेहद डरी और सहमी हुई थी। मां के पूछने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बलौंगी के कमरे में बनाया बंधक पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह उसे बलौंगी स्थित एक किराए के कमरे में रखकर पिछले कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने बार-बार शादी का वादा किया और किशोरी को अपने चंगुल में फंसाए रखा। हफ्ते भर तक दरिंदगी करने के बाद जब पीड़िता किसी तरह वहां से निकली, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज थाना फेज-1 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपी को पुलिस ने आज मोहाली के फेज 6 सरकारी कॉलेज के बाहर से गिरफ्तार किया था जब उसकी उम्र की पुष्टि की गई तो वह नाबालिक निकला इस कारण उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है 28 तारीख को पीड़ित लड़की अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी लेकिन बाद में आकर उसने पुलिस को अपनी मां के साथ मिलकर यह बयान दिए हैं। मेडिकल एग्जामिनेशन करवाने के लिए उसने मना कर दिया है। पीड़ित लड़की के अदालत में बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें उसने यह आरोप लगाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *