मोहाली में पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:पत्नी बोली- पहले भी कर चुका है हरकत, परिवारिक दबाव में चुप रही, केस दर्ज

मोहाली के खरड़ क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने सन्नी एन्क्लेव चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने सात साल पहले दूसरी शादी की थी। उसका पति से मतभेद चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला में पुलिस को शिकायत में क्या बताया पहले भी कर चुका है छेड़छाड़ पीड़िता ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज कराई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) में शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है। आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी नाबालिग बेटी के साथ अनुचित व्यवहार और शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन पारिवारिक समझौते के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *