मोहाली में युवक को खंभे से बांध तालिबानी सजा:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दुकान में दो बार की चोरी, जेब से मिला चिट्टा-गांजा

मोहाली के झांमपुर इलाके में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को रस्सी से खंभे के साथ बांधकर कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी दो बार दुकान से आटे की थैलियां चोरी कर चुका था। एक बार में दो और फिर बाद में दो थैलियां चोरी करने की बात सामने आई है। घटना के दिन भी उसे चोरी करते हुए देख लिया गया, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जेब से मिला चिट्टा और गांजा राजीव शर्मा के मुताबिक, युवक को पकड़ने के बाद पहले उसने चोरी से इनकार किया, लेकिन बाद में मान लिया। लोगों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशा भी बरामद हुआ, जिसमें चिट्टा और गांजा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। उस दौरान स्थानीय निवासी काफी इकट्ठे हो गए। सभी ने चोरी करने वाले युवक को पुलिस के हवाले करने की बात कही, लेकिन युवक रोने लगा और बोला कि आगे से ऐसा नहीं करेगा, उसे माफ कर दें। छोटे बेटे के साथ पहुंची पत्नी जिस युवक को खंभे के साथ रस्सी से बांधा गया था, उसकी पत्नी छोटे बेटे को लेकर वहां पहुंच गई और बोली कि उसके पति को माफ कर दें। उसने कहा कि उसका छोटा बच्चा है और उसका पति आगे से चोरी नहीं करेगा। पत्नी ने बताया कि उसका पति नशा करता है, लेकिन जो आटे की थैली उसने चोरी की थी, वह घर के लिए थी क्योंकि घर में आटा खत्म हो गया था और बच्चे को भूख लगी थी। पत्नी ने कहा कि वह आगे से झांमपुर में नहीं आएगा। कुछ देर बाद लोगों ने आपसी सहमति से युवक को छोड़ दिया। हालांकि, उसे चेतावनी दी गई कि अगर वह दोबारा चोरी करते पकड़ा गया तो उसे सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा। देखिए खंभे से बांधे चोर की फोटो …………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *