मोहाली में रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी:महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन गया था परिवार, पड़ोसियों ने दी सूचना

मोहाली के ज़ीरकपुर के गुरदेव नगर, भवात रोड स्थित रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के घर में लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई। घटना के समय घर मालिक कंचन अपने परिवार सहित उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गए थे। घर के मुख्य दरवाजे को टूटा देख पड़ोसी ने सूचना दी, जिसके बाद बेटे ने 112 पर सूचना दी। 70 साल के कंचन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और दो बेटों, शुभम व विकास के साथ 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन, 5 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे उनके पड़ोसी रमेश चंद सैनी ने उन्हें फोन पर घर का दरवाज़ा टूटा होने और चोरी की आशंका की सूचना दी। सूचना पर लौटे तो घर के सभी ताले टूटे थे इस पर बेटे शुभम ने तुरंत 112 पर कॉल किया। कंचन सिंह ने हवाई टिकट बुक कराई और 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 4:00 बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था, सभी अलमारियों के लॉकर टूटे थे और उनमें रखे सोने के गहने व नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस कंचन सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने स्वयं चोरों की तलाश शुरू की। इसके बाद 10 अक्टूबर, 2025 को उन्होंने ज़ीरकपुर थाने में एएसआई राज कुमार को बयान दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *