मोहाली में होली पर बवाल, कुर्सियां-डंडे चले:जालंधर में 2 गुट भिड़े, अमृतसर में लाठीचार्ज; चंडीगढ़ में पुलिस और युवकों में झड़प

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (4 मार्च को) धूमधाम से होली मनाई गई। हालांकि कई जगह झपड़ हुई। जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। वहीं पुलिस ने हुडदंग मचाने वालों पर सख्त एक्शन लिया। मोहाली के डेराबस्सी के दादपुर में पहले मारपीट हुई, फिर जमकर कुर्सियां और डंडे चले। वहीं इससे पहले जालंधर के पीपीआर मार्केट में 2 पक्षों में झड़प हो गई। थाना डिविजन-7 पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से एक तलवार बरामद की गई। वहीं सुबह के वक्त अमृतसर की GNDU यूनिवर्सिटी में कुछ युवाओं ने हुडदंग किया तो पुलिस ने लाठियां चलाकर खदेड़ दिया। वहीं दुर्ग्याणा मंदिर में पहुंचे कुछ युवाओं में झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले। लुधियाना के गोविंद गोधाम में रासलीला हुई। जिसमें सुबह से भारी भीड़ जुटी और जमकर जश्न मनाया। इसके साथ ही अबोहर के आलमगढ़ स्थित खाटू श्याम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री आनंदपुर साहिब के होला मोहल्ला में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को संभालने के लिए यहां करीब 5000 जवान तैनात किए गए और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी गई। उधर, चंडीगढ़ पुलिस ने भी सख्ती बरती। हुड़दंग करने पर सुखना लेक, सेक्टर-15 के मार्केट और पंजाब यूनिवर्सिटी से युवाओं को खदेड़ दिया। यहां भी पुलिस ने लाठियों का हल्का बल प्रयोग किया। जिससे माहौल गरमा गया था। सेक्टर 15 के पार्क में पुलिस और युवकों में हाथापाई हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक-दूसरे को थप्पड़ बरसाते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-10 के DAV कॉलेज के हॉस्टल में छात्राएं हंगामा कर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि हमें होली खेलने के लिए बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने कहा कि जो PG में लड़कियां रह रही हैं। उन्हें 9 से 12 बजे तक होली खेलने के लिए समय दिया गया था। यह पहली बार नहीं हर साल नियम ऐसे ही होते हैं। होली सेलिब्रेशन के PHOTOS… CM भगवंत मान ने दी बधाई CM भगवंत मान ने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी परमात्मा से प्रार्थना है कि यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के सभी रंग लेकर आए। पंजाब AAP के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में होली का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह होली बहुत खास है क्योंकि काजल की कोठरी से बिना कालिख लगे AAP के नेता बाहर आए हैं। वहीं हिमाचल में भी होली का जश्न है, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री विक्रमादित्य ने समर्थकों के साथ नाटी डाली। होली सेलिब्रेशन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *