पंजाब के मोहाली में नशा तस्करी रोकने के लिए गठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह का अपहरण कर मारपीट की गई। आरोपी जाते हुए उन्हें गाड़ी से फेंक गए। इस मामले में अब सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान नवदीप, संजू, बलविंदर उर्फ बिल्ला, रमनीत और जगदीप उर्फ जगी के रूप में हुई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 140(1) (हत्या के लिए अपहरण), 115(2) (चोट पहुंचाना), 191(3) (हथियारबंद दंगा) और 190 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नवदीप, संजू, बलविंदर उर्फ बिल्ला, रमनीत और जगदीप उर्फ जगी को गिरफ्तार किया है। इस तरह हमला हुआ है घटना 24-25 फरवरी की रात की है। सब-इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह उस रात खाना खरीदने निकले थे। तभी एक ग्रे स्विफ्ट डिजायर कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे लोगों ने एयरपोर्ट का रास्ता पूछा। जैसे ही वह कार के पास पहुंचे, उन्हें जबरन अंदर खींच लिया गया। कार सवारों ने उन्हें पीटा और धमकाया कि चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) के मामलों में उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सजा दी जा रही है। आगे ऐसे मामले दर्ज न करने की चेतावनी दी गई। आखिर में उन्हें बेहोश समझकर सड़क पर फेंक दिया। तीन ब्लंट इंजरी लोगों ने उन्हें वहां देखकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल रिपोर्ट में तीन ब्लंट इंजरी दर्ज आई हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि नए साल में यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले भी इस तरह का हमला हुआ था।