मोहाली के पॉश इलाके फेज-7 में रिटायर आईआरएस अधिकारी की बंद कोठी में मंगलवार शाम चोर घुस गया। आरोपी ने घर के अंदर घुसते ही सिलेंडर, बर्तन और पुराने कपडे़ निकालर भागने के लिए पैक कर लिए थे। लेकिन तभी पड़ोसी महिला को इसकी भनक लग गई। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। इस बीच आरोपी सरेंडर करने के बजाय एक अलमारी में छिप गया। इसके बाद काफी देर तक पुलिस कोठी को खंगालती रही, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। जब पुलिस ने घर की अलमारियां खोलकर देखी, तो चोर उसमें छिपा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अलमारी से निकलता दिख रहा है। देखिए चोरी के जुड़े PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पुलिस ने गिरफ्तार किया, केयर टेकर को भी नोटिस पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। उधर, पुलिस ने केयर टेकर हरि प्रसाद को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला लिया है। आरोपी प्रवासी है, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।