मोहाली PUDA दफ्तर के बाहर कांग्रेस का धरना आज:प्रताप सिंह बाजवा व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू होंगे शामिल, जमीन एक्वायर का मुद्दा

मोहाली में पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) के ऑफिस के बाहर आज कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन है। इस धरना-प्रदर्शन में पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे। वहीं मोहाली से कांग्रेस के नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू इस धरना-प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। यह धरना-प्रदर्शन किसानों की जमीन को एक्वायर करने से जुड़ा हुआ है। किसान काफी लंबे समय से इस मामले में विरोध कर रहे थे। पहले भी सरकार ने लिया यू-टर्न
सरकार की तरफ से नए सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया एवं कमर्शियल हब बनाने के लिए पहले भी जमीन एक्वायर करने के लिए पॉलिसी लाई गई थी। जिसका किसानों की तरफ से विरोध किया गया। इसके बाद सरकार को इस पर यू-टर्न लेना पड़ा था और पॉलिसी को वापस लेना पड़ा था। सरकार की नीतियों से किसान परेशान
कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार की तरफ से जो नीतियां बनाई जा रही हैं वह सभी किसान विरोधी हैं। किसान उनकी नीतियों से परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ जुड़ी रही है। पहले भी लुधियाना और मोहाली में सरकार 15,000 एकड़ जमीन एक्वायर करना चाहती थी। लेकिन किसानों के विरोध के बाद यह फैसला वापस लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *