मोहाली SSP ऑफिस के बाहर मर्डर के आरोपी अरेस्ट:गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है मास्टरमाइंड, हत्या के बाद बाइक छोड़ कार से भागे थे

मोहाली में SSP दफ्तर के बाहर (28 जनवरी) हो हुए गुरविंदर सिंह के मर्डर केस मोहाली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया है। जो शूटरों के मददगार थे। यह सारे आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी है। इनकी पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी निवासी फरीदकोट व मंगल सिंह उर्फ मैक्स निवासी जलालाबाद जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। हालाकि हत्या के मेन शूटर अभी फरार हैं। उनकी भी पहचान कर ली गई है। आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग की गई बाइक व अमेज कार बरामद कर ली है। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने प्रेस कांफ्रेंस में यह यह खुलााया किया उन्होंने बताया कि इस हत्या का मास्टर माइंड गोल्डी बराड़ा था। उसे इस बारे पल की जानकारी थी।
पहले बाइक फिर कार से भागे थे आरोपी जैसे ही 28 जनवरी को यह घटना हुई, उसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। कई टीमों का गठन किया गया। इसके बाद शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इनमें दो अज्ञात व्यक्ति काले रंग की पल्सर पर जाते हुए दिखे। आगे वीडियो देखी गई तो पता चला कि रास्ते में उन्हें सफेद रंग की एक कार मिली, जिसमें वे सवार हो गए। इस दौरान उन्होंने कपड़े बदल लिए। इसी आधार पर दोनों वाहनों की पहचान कर ली गई। इसके बाद इन लोगों के मालिकों तक पहुंची। दोनों ने कार और बाइक मुहैया करवाई जांच दौरान बलतेज सिंह उर्फ बंटी निवासी फरीदकोट को जब अरेस्ट किया गया। उसने बताया कि यूपी नंबर की होंडा इमेज कार का वह ड्राइवर था। जिसमें आरेापी भागे थे। उसकी निशानदेही पर कार को रिकवर कर लिया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मंगत सिंह उर्फ मैक्स निवासी जलालाबाद जिला फाजिल्का ने दोषियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की। साथ ही वारदात में प्रयोग किए दोनों वाहन कार व बजाज पल्सर उसने ही मुहैया करवाया था।
यह लोग हत्या में शामिल है
जांच में पता चला है कि गोल्डी बराड़ ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है। विक्की संटेवाला और रवि फरीदकोटिया ने हत्या को अंजाम दिया है। वहीं, इस दौरान जांच में कई लोगों को शामिल किया गया, जिनसे उनके बारे में इनपुट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *