बागपत के मस्जिद परिसर में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस हत्या के आरोपी दो किशोर छात्रों को गिरफ्तारी किया है। दोनों मस्जिद में ही तालीम ले रहे थे। एक की उम्र 14 साल और दूसरे की महज 15 साल है। पूछताछ में छात्रों ने बताया- मौलवी ने सुबह 9 बजे पढ़ाई को लेकर दोनों को पीटा था। इसी बात का बदला लेने के लिए उन्होंने दोपहर 1 बजे मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की मस्जिद के बने कमरे में हत्या कर दी। तीनों पर सोते समय पहले हथौड़े से सिर पर हमला कर बेहोश किया। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। दोनों इतने शातिर थे कि हत्या करने के बाद खुद ही भीड़ में शामिल होकर पुलिस के सामने प्रदर्शन करने लगे। पर जांच के दौरान दोनों को दोपहर के समय मस्जिद के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। पुलिस ने शक के बिना पर दोनों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 मीटर किलोमीटर दूर दोघट थाना क्षेत्र की है। पहले पुलिस ने मौलवी को लिया हिरासत में, छोड़ा इस हत्याकांड के दौरान मौलवी इब्राहिम मस्जिद में मौजदू नहीं थे। वे अफगानिस्तान के मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवबंद के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने मौलवी को ही शक के बिना पर हिरासत में ले लिया था, क्योंकि वे बार-बार बयान बदल रहे थे। पर सीसीटीवी फुटेज में जब दोनों नाबालिग छात्रों को मस्जिद में दोपहर के वक्त दाखिल होते देखा गया तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मौलवी इब्राहिम को छोड़ दिया। दोनों मस्जिद से 100 मीटर की दूरी पर रहते हैं पुलिस ने बताया- दोनों हत्यारोपी छात्र मस्जिद से महज 100 मीटर की दूरी पर रहते हैं। दोनों पुराने दोस्त हैं। एक की उम्र 14 साल और दूसरे की 15 साल है। दोनों का कहना है- मौलवी इब्राहिम उन्हें अक्सर पढ़ाई के नाम पर पीटते थे। सबके सामने बेइज्जत करते थे। पहले घटना की 4 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… मुजफ्फरनगर के सुन्ना गांव में रहने वाले मौलाना इब्राहिम गांगनोली गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करते हैं। वह पत्नी इसराना (30), बेटी सोफिया (5) और सुमैय्या (2) के साथ मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे। उन लोगों ने नमाज पढ़वाने के लिए मौलाना को आवाज लगाई। लेकिन, कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर वे लोग ऊपर वाले कमरे में उन्हें देखने पहुंचे। तभी उनकी नजर कमरे के बाहर बहकर आ रहे खून पर पड़ी। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो पत्नी और दोनों बेटियों के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना पर डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में मस्जिद के सभी सीसीटीवी बंद मिले। शक के बिना पर पुलिस ने मौलाना इब्राहिम को ही हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। भीड़ में शामिल होकर हंगामा करने लगे आरोपी इस घटना को लेकर दोपहर 2 बजे मस्जिद के आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी भीड़ में दोनों हत्यारोपी किशोर भी शामिल हो गए। वे भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोपी बोले रहे थे- हमारे मौलवी साहब ऐसा नहीं कर सकते, उन्हें छोड़ दो। मेरठ जोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी के सामने पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन, घरवालों ने विरोध कर दिया। वो लोग मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। डीआईजी के समझाने पर लोग माने। उसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सीसीटीवी से खुला राज पुलिस को जांच के दौरान मस्जिद के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी में दोपहर करीब 12 बजे दोनों किशोर ंबाहर घूमते दिखे। करीब 12:30 बजे दोनों मस्जिद में दाखिल हुए। पुलिस को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगी तो दोनों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सिर पर भारी हथियार से किया गया वार आरोपियों ने बताया- वे करीब 1 बजे कमरे में पहुंचे थे तो मौलवी की पत्नी और दोनों बेटियां सो रही थीं। उन्होंने कमरे में रखे हथौड़े से पहले तीनों के सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद चाकू से गला रेत कर और गोदकर हत्या कर दी। दोनों बेटियों के शव को तख्त पर ही छोड़ दिया, जबकि पत्नी के शव को जमीन पर रख दिया और मौके से फरार हो गए। एसपी सूरज राय ने बताया- घटना के 6 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मस्जिद में संचालित मदरसे में पढ़ाई करते थे। मौलवी उनकी पिटाई करते थे, इसीलिए दोनों किशोर छात्रों ने मौलवी की पत्नी और बेटियों की हत्या कर दी। आरोपियों से अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ——————————- ये भी पढ़ें… पति ट्रेन के आगे कूदा, पत्नी फंदे पर लटकी:फिरोजाबाद में 1 घंटे में दोनों की मौत; विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटना एक घंटे के अंदर हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति घर से निकला और 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव लेकर घर पहुंचे तो कमरे में पत्नी फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मटसेना थान क्षेत्र के दबरई गांव की है। पूरी खबर पढ़िए…