पंजाब में आज भी पूरे राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.2°C दर्ज किया गया, जो कि अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 32.9°C, लुधियाना में 35°C, पटियाला में 35.5°C तापमान रहा। वहीं बठिंडा में तापमान अपेक्षाकृत कम 31.5°C दर्ज किया गया, जहां पिछले दिन की तुलना में 3.5°C की गिरावट आई। इसके अलावा अमृतसर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। तीन राज्यों में बारिश का ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज राज्यभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें 4 जिले ऐसे हैं, जहां भारी से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ओरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। बुधवार की बात करें तो राज्य के 9 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज बादल छाएंगे, बारिया के भी आसार हैं। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- आज बादल छाएंगे, बारिया के भी आसार हैं। तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- आज बादल छाएंगे, बारिया के भी आसार हैं। तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- आज बादल छाएंगे, बारिया के भी आसार हैं। तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- आज बादल छाएंगे, बारिया के भी आसार हैं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच बना रह सकता है।