मौसेरे भाई ने 10 वर्षीय बहन से किया रेप:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को अरेस्ट किया

फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आईएमटी क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगी मौसी की 10 साल की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया है। घटना बुधवार शाम की है, जहां पर बच्ची की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईएमटी चौकी के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि, वारदात को बुधवार शाम अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपनी सगी मौसी की 10 साल की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। रेप के बाद आरोपी वहां से निकल कर अपने घर चला गया था। शाम को जब बच्ची के परिजन काम से वापस घर लौटे तो बच्ची की तबीयत खराब पाई। माता-पिता को बताई पूरी बात परिजनों द्वारा बच्ची से पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी बात माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के डाक्टरों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची तथा परिजनों ने जानकारी ली। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया है। पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *