यमुनानगर मर्डर केस, चाची से नफरत में कातिल बना भतीजा:24 फुटी दीवार चढ़ा, नानी के सामने ही काटा गला; फौजी पति को 2 दिन बाद घर लौटना था

हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले सेना के हवलदार जसबीर सिंह की पत्नी मोनिका (34) की हत्या उसके भतीजे युवराज ने ही की थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवराज चाची मोनिका से बेइंतफा नफरत करता था। वह इस वारदात को हर हाल में अंजाम देना चाहता था। इसके लिए वह पूरी प्लानिंग करके आया था। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, रात साढ़े 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसे चाची के मकान के सारे दरवाजे पूरी तरह लॉक मिले। इसका अंदाजा उसे था, इसलिए वह अपने एक दोस्त को साथ लेकर आया था। उसने दोस्त के सहारे ही मकान की 24 फुट ऊंची दीवार पार की और उस कमरे में पहुंचा, जहां मोनिका सो रही थी। मकान के अंदर की भौगोलिक स्थिति से वह पहले ही पूरी तरह वाकिफ था। इसके बाद उसने सो रही मोनिका की गला काट कर हत्या कर दी। मोनिका के चिल्लाने की आवाज आने पर दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां कांता वहां पहुंच गई। मगर, युवराज उनके आने पर भी नहीं रुका और गले पर चाकू चलाता रहा। जब कांता चिल्लाई तो वह सीढ़ियों के रास्ते घर से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कांता देवी की शिकायत पर युवराज और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोनिका के पति जसबीर देर रात यमुनानगर लौटे, जिसकी वजह से कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि उनसे भी पूछताछ की जाएगी। पहले जानिए कौन है मोनिका, जिसका मर्डर हुआ… कैसे हुआ मोनिका का मर्डर, मां ने बताईं 4 बातें… घर में पांच कमरे, अकेली सो रही थी मोनिका
मोनिका की मां कांता देवी ने बताया कि उनके मकान में पांच कमरे हैं, जिनमें तीन कमरे एक के अंदर एक हैं, वहीं दो कमरे साइड में हैं, जिसके बाहर एल्यूमिनीयम का दरवाजा लगा है। परिवार में केवल महिलाएं ही रहती है, इसलिए मकान की दीवारों को 24 फुट तक ऊंचा कराया गया है। मोनिका साइड में बने दो कमरों में से एक में ही अकेली सोई थी, जबकि उसका बेटा अपनी नानी के पास सोया था। रात साढ़े 11 बजे मोनिका के चिल्लाने की आवाज आई
मां कांता देवी ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक से मोनिका के चिल्लाने की आवाज आई। मुझे लगा कि कोई सपना देखा होगा। दोबारा आवाज आने पर मैं उठकर उसके रूम में गई। 2 लड़कों ने उसके चाकू मार रखा था। दोनों ने उनके सामने ही उसकी बेटी का गला काट दिया। चाकू मारने वाला मोनिका के जेठ का लड़का
कांता देवी ने आगे बताया कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, मोनिका के जेठ का लड़का युवराज था, जबकि दूसरा युवक उसका दोस्त सचिन था। हत्या करने के बाद दोनों उन्हें वहां से धक्का देकर सीढ़ियों की तरफ भाग गए और छत से होते हुए 24 फुट ऊंची दीवार के साइड में बनी सब्जियों की क्यारी में कूद कर फरार हो गए। गले पर किए कई वार, नाली में पड़ा मिला चाकू
कांता देवी के मुताबिक, आरोपी युवराज ने उसकी बेटी के गले पर एक बाद एक कई वार किया। आरोपियों के भाग जाने के बाद परिवार के लोग एकत्रित हुए और खून से लथपथ मोनिका को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में घर के बाद नाली में एक चाकू भी पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हत्या के बाद पुलिस ने अब तक क्या किया, तीन पॉइंट़्स… 3 बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी, फौजी से भी होगी पूछताछ
थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल ने बताया कि फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मृतका की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से बरामद साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट, कॉल डिटेल और संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन सहित कई एंगल पर जांच कर रही है। फौजी जसबीर से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। ————- ये खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में फौजी की पत्नी की गला काटकर हत्या:नानी बोली- कटती हुई देखी बेटी, जेठ के बेटे ने कई वार किए; पति जम्मू-कश्मीर में तैनात हरियाणा के यमुनानगर में महिला मोनिका की सोते वक्त धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप जेठ के बेटे और उसके एक साथी पर ही लगा है। मृतक महिला की नानी का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से नाती को कटते हुए देखा है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *