यमुनानगर में आरोपी भतीजे ने खोले राज:फौजी की पत्नी का मर्डर केस, बहन की लव-मैरिज करवाने का था शक

यमुनानगर के भंभोल गांव में फौजी की पत्नी मोनिका की गला काटकर हत्या मामले में उसके जेठ का बेटा योगराज पुलिस की गिरफ्त में है। योगराज से पूछताछ में कई प्रकार के खुलासे हो रहे है, जिसमें अभी तक पारिवारिक रंजिश ही मुख्य रूप से सामने आई है। योगराज से पूछताछ में अब तक तीन एंगल निकलकर सामने आए हैं। योगराज के अनुसार उसकी चाची उनके पारिवारिक मामलों दखलअंदाजी करती थी, दूसरा योगराज की बहन ने लव मैरिज की थी, जिसमें आरोपी को शक था कि इस मैरिज में मोनिका की संलिप्तता थी। हत्या के बाद चाचा-भतीजे के बीच व्हाट्सएप कॉल इन दो बातों के बीच पुलिस की जांच को हत्या की रात योगराज उसके फौजी चाचा जसबीर के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल ने घुमा दिया है, जिसके चलते जसबीर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार की रात करीब 11 बजे हत्या के बाद योगराज ने अपने चाचा जसबीर को रात 12 बजकर 21 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक पांच बार व्हॉसऐप पर कॉल किए, जोकि सामने से रिसीव नहीं हुए। इसके बाद 1 बजकर 53 मिनट पर बैक कॉल आती है, तो दोनों के बची दो मिनट की बातचीत हुई है। जिसके बाद दो बजे फिर से कॉल की जाती है, जोकि उठाई नहीं गई। रात को हुई दो मिनट की बातचीत ने पूरे मामले में सस्पेंस क्रिएट किया है कि आखिर आरोपी भतीजे व चाचा जसबीर के बीच आखिर क्या बात हुई। पुलिस मामले में जसबीर से भी लगातार पूछताछ कर रही है। घर में घुसकर चाकू से की थी हत्या गांव भंभोल में सेना के हवलदार जसबीर सिंह की पत्नी मोनिका (34) की शनिवार की रात करीब 11 बजे निर्मम हत्या उसके ही भतीजे योगराज ने अपने एक दोस्त पंकज के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि योगराज चाची से रंजिश रखता था इसी वजह से उसने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 14 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह दोस्त के साथ घर पहुंचा, जहां सभी दरवाजे बंद थे। मोनिका की मां कांता देवी का कहना है कि इसके बाद दोनों ने 24 फुट ऊंची दीवार पार कर उस कमरे में प्रवेश किया, जहां मोनिका अकेली सो रही थी। हत्या के बाद छत से कूदकर आरोपी फरार अंदर पहुंचते ही योगराज ने सो रही मोनिका पर चाकू से कई वार किए और उसका गला काट दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही मोनिका की मां कांता देवी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी उनके सामने भी हमला करता रहा और फिर सीढ़ियों के रास्ते छत से कूदकर फरार हो गया। परिवार के लोग घायल मोनिका को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कांता देवी की शिकायत पर योगराज व उसके साथी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मां का सहारा बनकर रह रही थी मोनिका पूछताछ में सामने आया कि मोनिका अपने पिता की मौत के बाद मायके में मां का सहारा बनकर रह रही थी, जबकि उसका पति सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही रविवार पति घर पहुंचा। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया। इस वारदात के बाद मोनिका की मां अकेली रह गई है, क्योंकि मोनिका उसकी इकलोती बेटी थी। पिता के देहांत के बाद मोनिका अपने मां के पास अपने सात साल के बेटे के साथ रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *