यमुनानगर के कामी माजरा गांव एक बच्चे का शव ट्यूबवेल के पास नाले में पड़ा मिला है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बच्चे की पहचान 5 वर्षीय प्रिंस के नाम से हुई है। प्रिंस बुधवार देर शाम से लापता था और आज सुबह गांव के ट्यूबवेल के पास से नाले से उसका शव बरामद हुआ। प्रिंस अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था और रक्षा बंधन से एक सप्ताह पहले भाई की मौत से बहनों का रो-रोक बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका प्रिंस के पिता रविंद्र और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस बुधवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता हो गया था। परिवार ने उसे आसपास के इलाकों में खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रातभर चली खोजबीन रातभर चली खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह ट्यूबवेल के पास उसका शव मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने प्रिंस की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। परिवार के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिवार का इकलौता बेटा था परिजनों का कहना है कि उनका किसी से काेई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। प्रिंस परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रिंस की मौत हादसा थी या सुनियोजित साजिश। इस मामले में और जानकारी सामने आने का इंतजार है।