यमुनानगर में पैरोल से ड्रग्स लेकर लौटा कैदी:23 की उम्र में 4 क्रिमिनल केस; जेल में सीखा शरीर में ड्रग्स छिपाने का तरीका

हरियाणा की जेल में पैरोल पर गए एक कैदी से ड्रग्स बरामदगी का मामला सामने आया है। जिला जेल यमुनानगर में कैदी से ये ड्रग्स बरामद हुई। पैरोल से लौटने के बाद तलाशी में इसका खुलासा हुआ। यमुनानगर का रहने वाले कैदी विकास पाल 6 हफ्तों की पैरोल पर बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो वह अपने शरीर के अंदर गुब्बारों में ड्रग्स छिपाकर ले आया। जब इसकी जांच की गई तो इस पूरे मामला का खुलासा हुआ। विकास अभी 23 साल का है। उसके खिलाफ यमुनानगर जिले में ही 4 आपराधिक केस दर्ज हैं। सबसे अहम बात यह है कि विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने जेल में ही रहकर ड्रग्स छिपाने और निकालने की तकनीक सीखी है। 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं विकास के विरुद्ध कुल 4 आपराधिक मुकदमे चोरी और चैन स्नैचिंग में दर्ज हैं। इनमें से थाना सदर यमुनानगर के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, यमुनानगर के आदेश पर 27 मार्च 2024 से जिला जेल यमुनानगर में 5 वर्ष की सजा काट रहा है। इससे पूर्व यह कैदी 5 अक्टूबर 2020 से 6 जनवरी 2021 तक चोरी एवं चेन स्नैचिंग के मामले में जेल में हवालाती के रूप में भी रह चुका है। छह हफ्तों की पैराल पर था बाहर जेल प्रशासन द्वारा नियमानुसार कैदी विकास को 6 सप्ताह की पैरोल पर 3 फरवरी 2026 को रिहा किया गया था। पैरोल अवधि पूर्ण करने के उपरांत कैदी 18 मार्च 2026 को समय पर वापस जिला कारागार में उपस्थित हो गया। इसके बाद उसे सुरक्षा कारणों से मुलाहजा वार्ड (सुरक्षा वार्ड-36 सेल) में रखा गया था। यहां पढ़िए कैसे हुआ खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *