यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री में स्टोर मैनेजर की मौत:मोबाइल उठाने के लिए झुकने पर जेसीबी ने कुचला; दो बच्चों का पिता

यमुनानगर शहर में प्लाईवुड फैक्ट्री के स्टोर मैनेजर की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम के दौरान कर्मचारी का मोबाइल फोन नीचे गिर गया था और वह उसे उठाने के लिए झुका।इसी दौरान लापरवाही से चलाई जा रही जेसीबी मशीन उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले यमुनानगर के गाबा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन फोर्टिस अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दो बच्चों को पिता मृतक की पहचान 44 वर्षीय नितिन सेखड़ी निवासी माडल टॉउन के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माडल टाउन के चेतन सेखड़ी ने बताया कि उसका बड़ा भाई नितिन सेखड़ी अमेजोन प्लाईवुड फैक्ट्री में स्टोर मैनेजर के पद पर काम करता था और रोज की तरह वीरवार को भी अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार दोपहर करीब 11:30 बजे उसका भाई फैक्ट्री में अपने काम में व्यस्त था। मोबाइल उठाने के लिए झुका था इसी दौरान उसका मोबाइल फोन नीचे गिर गया। जब नितिन फोन उठाने के लिए नीचे झुका, तो वह गिर गया। उसी समय फैक्ट्री में काम कर रही जेसीबी मशीन का ड्राइवर लापरवाही से मशीन चला रहा था और उसने जेसीबी को सीधे नितिन के ऊपर चढ़ा दिया। जेसीबी मशीन नितिन के शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें लग गईं। चेतन सेखड़ी ने बताया कि घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसके भाई को उठाया और तुरंत वाहन की व्यवस्था कर उसे गाबा अस्पताल, यमुनानगर ले जाया गया। सूचना मिलने पर वह भी अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंच गया। वहां डॉक्टरों ने नितिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शव का आज होगा पोस्टमार्टम इसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जगाधरी के पास चोटों के कारण नितिन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया गया। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं शिकायत के आधार पर जेसीबी ड्राइवर सतनाम सिंह निवासी हरनौली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *