यमुनानगर में सहारनपुर के ट्रक ड्राइवर की मौत:ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

यमुनानगर में सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। रादौर-यमुनानगर रोड पर देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुए इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिस पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचा दिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय रजत परमार पुत्र देवी सिंह निवासी गांव मोहरा थाना गंगौह जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। रादौर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर की ओर आ रहा था शिकायतकर्ता गांव मोहरा, सहारनपुर के अरविंद कुमार ने बताया कि उसका चाचा का लड़का रजत परमार ट्रक ड्रावइर था। उसे सूचना मिली कि थी कि रजत रात को ट्रक लेकर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। देर रात रात जब वह रादौर-यमुनानगर रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी यमुनानगर की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए उसके ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। ट्रक का कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हादसे में रजत को गंभीर चोटें आईं और ट्रक का आगे का कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल रजत को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां रजत का शव डेड हाउस में रखा हुआ मिला। उसने पुलिस से मांग की, कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *