यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र में एक 12 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा बच्ची को न केवल अपशब्द कहे गए, बल्कि उसके शारीरिक अंगों से भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह उर्फ पप्पू जोकि पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके पास एक बेटी है, जिसकी उम्र अभी 12 साल है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे गांव के ही एक व्यक्ति पप्पू द्वारा उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। अंगों से छेड़छाड़ करते हुए की अश्लील बात आरोप है कि पप्पू ने उसके शारीरिक अंगों को छेड़ा और कहा कि अब तो तूं जवान हो गई है। महिला ने बताया कि किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छुटकर घर आई और घबराते हुए सारी बात बताई। वह तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंची। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।