यमुनानगर सड़क हादसे में UP की महिला की मौत:बीमार पति का हाल जानने आई थी, अस्पताल के गेट पर कार ने कुचला

यमुनानगर जिले के सरकारी अस्पताल में एडमिट पति का हाल जानने के लिए उत्तर प्रदेश से आई पत्नी की अस्पताल के गेट पर ही एक्सीडेंट में मौत हो गई। महिला अपने भाई व बेटे के साथ बाइक पर सवार थी। इसी दौरान अग्रसेन चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। इसके बाद तेज रफ्तार कार ड्राइवर महिला को कुलचते हुए फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टीबी के चलते पति आईसीयू में एडमिट महिला की पहचान राज कुमारी(49) पत्नी पंच नारायण, निवासी पूरे शिव दयाल पांडेय का पूर्वा, थाना कुड़वार, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राज कुमारी दो बच्चों की मां थी, जिसमें बेटा यमुनानगर के आजाद नगर में रहता है और बेटी उसके साथ सुल्तानपुर में रहती थी। मृतका के भाई सुल्तानपुर के चंद्रभान ने बताया कि उसके जीजा पंच नारायण को टीबी की बीमारी है। उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। ऐसे में यमुनानगर के आजाद नगर में रह रहे उसके भांजे ने कहा कि पिता को यहां भेज दो। वें उनका यमुनानगर सिविल अस्पताल में इलाज कराएंगे। पति का हाल जानने सुबह आई ऐसे में पंच नाराण करीब एक सप्ताह पहले सुल्तानपुर से यमुनानगर आ गए। उनकी गंभीर बीमारी को देखते हुए अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। ऐसे में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। चंद्रभान ने बताया कि जीजा का हालचाल जानने के लिए वह और उसकी बहन राजकुमारी आज शुक्रवार की सुबह ट्रेन से यमुनानगर आए थे। वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने यमुनानगर पहुंचने पर सीधा अस्पताल में जाने का निर्णय लिया। जिस अस्पताल में पति एडमिट, उसी के गेट पर हादसा उसका भांजा प्रदीप बाइक पर उन्हें लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वे तीनों बाइक पर सवार होकर सिविल अस्पताल की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे अस्पताल के सामने मोड काटकर गेट की तरफ जाने लगे, उसी दौरान अग्रसेन चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के लगने से वे बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरे। ऐसे में कार चालक रूकने की बजाए उसकी बहन राजकुमारी को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। मौके पर राहगीर पहुंचे और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें उपचार दिया, लेकिन राजकुमार की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस चंद्रभान ने बताया कि पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी बहन ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके शव का वापिस यमुनानगर लाया गया। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी से पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *