यमुना ब्रिज निर्माण के कारण ब्लॉक, कैंट रूट की कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

दिल्ली मंडल में दिल्ली-दिल्ली शाहदरा सेक्शन पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण के चलते रेलवे 17/18 मार्च और 28/29 मार्च को लंबा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लेगा। इस कारण कैंट रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल की गई हैं। इनमें ट्रेन नंबर 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सुभेदारगंज एक्सप्रेस, 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस, 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और 14342 देहरादून-शकूरबस्ती एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को अलग-अलग वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। वहीं, 20964 वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को 28 मार्च को प्रारंभिक स्टेशन से करीब ढाई घंटे देरी से चलाया जाएगा। 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *