मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। हादसे में 8 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। इसकी पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। SDRF और NDRF मौके पर रेस्क्यू चला रही है। 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में जुटे हैं। गोताखोर गुलाब ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है। पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। मौसम विभाग की बेवसाइड स्काईमेट के अनुसार, वृंदावन में अभी 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हादसे से जुड़े फोटो देखिए… घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…