यात्रियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक से टकराई:सोनीपत में कंडक्टर की मौत, सवारी सीटों के बीच फंसी; पंजाब से गुरुग्राम जा रही थी

सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार को पंजाब की वॉल्वो बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, आसपास के लोगों ने इन्हें शीशा काटकर खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। अब इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बस में फंसे यात्री बाहर निकलने का रास्ता तलाश करते दिख रहे हैं। बस शुक्रवार देर रात अमृतसर से चली थी, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हाई स्पीड में थी। सड़क पर खड़ा ट्रक न दिखाई देने से ये हादसा हुआ। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां से ड्राइवर को रोहतक मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने ड्राइवर निकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के 2 PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… हाईवे पर लंबा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति
हादसे के बाद राई थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को सर्विस लेन से निकाला। इसके साथ ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
इस मामले में सोनीपत पुलिस का कहना है कि मृतक कंडक्टर अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण सामने आ रहा है। ————– ये खबर भी पढ़ें… लुधियाना के सेल्समैन की हादसे में मौत:ब्रेड कंपनी में करता था काम, हरियाणा के यमुनानगर में गार्डर लदे ट्राले से टक्कर, छाती में गंभीर चोट पंजाब के लुधियाना के रहने वाले व्यक्ति की हरियाणा यमुनानगर में सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड में सेल्समेन और ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह हरियाणा में ब्रेड की गाड़ी लेकर गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *