हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर- 49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। पुलिस की परिवार के लोगों से नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से खदेड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग सड़कों पर भागते नजर आ रहे है। इसमें महिलाएं भी दौड़ती दिखाई दे रही है। उधर, परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। इसके बाद एम्स में भिजवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गई, जिस पर उनका गुस्सा भड़क गया। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत के कारणों ता पता चल सकेगा। एक्सीडेंट के मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। जांच की जा रही है। हंगामे के पुलिस की कार्रवाई के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अब 2 पॉइंट में पढ़िए कैसे हुआ हादसा… पुलिस अधिकारी बोले- अस्पताल ने परिवार से बात की सदर थाना के कार्यवाहक एसएचओ सुरेश ने बताया कि परिवारवालों को समझा कर घर भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी परिवारवालों से बातचीत की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत के कारणों ता पता चल सकेगा। एक्सीडेंट के मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। उधर, दैनिक भास्कर एप रिपोर्टर ने अस्पताल से बात करने की कोशिश की तो उनका कोई जवाब नहीं मिल सका।