युवक ने मर चुकी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा:लाल जोड़ा पहनाकर लिए सात फेरे, महराजगंज में 29 नवंबर को थी शादी

महराजगंज में युवक ने मर चुकी प्रेमिका से शादी रचाई। उसके हाथों में हल्दी लगाई। लाल साड़ी पहनाई। मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाया। फिर अर्थी के चारो ओर चक्कर लगाकर सात फेरे भी लिए। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। प्रेमी-प्रेमिका का बीते तीन सालों से अफेयर चल रहा था। 29 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। मगर इससे पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रेमिका ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना निचलौल थाना क्षेत्र की है। 3 साल से अफेयर था, शादी के लिए राजी हुआ परिवार कृष्णानगर की रहने वाली 24 साल की प्रियंका मद्धेशिया का सन्नी मद्धेशिया (29) से 3 साल से अफेयर चल रहा था। 29 नवंबर को परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर प्रियंका शनिवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर गई। फिर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। रविवार को परिजनों को उसका कमरे में फांसी से लटकता शव मिला। लड़के वाले साड़ी और सुहाग का सामान लेकर आए सुसाइड की खबर जैसे ही प्रेमी सन्नी को लगी वो मौके पर पहुंचा। घर में शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका के अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगी। इसी बीच सन्नी ने प्रियंका से शादी करने की इच्छा जताई। घरवाले इस बात पर राजी हो गए। परिवार के लोग साड़ी और सुहाग का सामान लेकर आए। पंडित जी को बुलाया गया। सबके सामने सन्नी ने प्रियंका से शादी की। सन्नी ग्रेजुएशन कर रहा, प्रियंका MA की छात्रा थी प्रियंका MA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं, सन्नी ग्रेजुएशन कर रहा है। सन्नी हरेड़ी वार्ड का रहने वाला है। प्रियंका के घर से उसके घर की दूरी मात्र 500 मीटर है। सन्नी 2 साल पहले प्रियंका के घर में ही किराए पर मोबाइल की दुकान चलाता था। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। 1 साल पहले सन्नी ने दूसरी जगह दुकान ले ली थी। लेकिन वह प्रियंका के घर आता-जाता रहता था। प्रेमिका की मां नहीं, पिता बीमार रहते हैं प्रियंका के 2 भाई और 2 बहने हैं। प्रियंका की मां की मौत हो चुकी है। पिता बीमार रहते हैं। दोनों भाई कपड़े की दुकान चलाते हैं। उसी से घर का खर्चा चलता है। वहीं सन्नी के घर में पिता-माता और 1 भाई है। मोबाइल की दुकान से ही पूरे घर का खर्चा चलता है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया, युवती की मृत्यु के बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इससे पहले प्रेमी ने प्रेमिका से शादी की है। पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———— यह खबर भी पढ़ें- लोग बोलते हैं- ये तो मरकर जिंदा हो गया:कानपुर का युवक बोला- मेरा डेथ सर्टिफिकेट बनने वाला था; लाश के 4 निशान, जो मैच हुए ‘ये तो मरकर जिंदा हो गया… गांव के लोग मुझे देखकर अब ऐसा कह रहे हैं।’ यह कहना है कानपुर के अजय का। उसकी बहन ने 12 जून को एक लाश की फोटो देखी, तो अपने भाई अजय के रूप में पहचान कर ली। यह बताने वह थाने पहुंची। इसके बाद अजय के नाम का डेथ सर्टिफिकेट बनने ही वाला था कि वह थाने पहुंच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *