युवक 30 लीटर शराब, चोरी की बाइक संग गिरफ्तार:रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर में अंतर मिलने पर हुई कार्रवाई

छौड़ादानों थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को 30 लीटर शराब और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जब युवक अपनी बाइक पर शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को संदेह होने पर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर BR 05AF 1764 और चेचिस नंबर MBLJA05EME 9J 15649 का मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि गाड़ी के चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में अंतर था, जिससे बाइक के चोरी की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक चालक को तुरंत गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना अंतर्गत बड़ैला गांव निवासी राजू कुमार (पिता: स्व. जय प्रकाश यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त की गई शराब और बाइक के संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *