जालंधर में एक युवती ने छेड़खानी करने पर युवक को चप्पल से जमकर पीटा। उसके सिर और फेस पर कई चप्पल मारी। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भी युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। लोगों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर उसके सिर में मारने लगती है। युवती ने कहा कि युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उनके साथ छेड़खानी की गई। आरोपी ने जबरन छूने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी चेन छीनने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पुलिस बोली- सीसीटीवी फुजेट कब्जे में ली सूचना पर पहुंची थाना नंबर 5 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुजेट कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों और युवती के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।