फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के बाद अब यूपी में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ मूवी का विरोध शुरू हो गया। इस फिल्म में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी ने एक्टिंग की है। मंगलवार को संभल में यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस बीच मृदुल तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि उनकी बहन प्रगति को गालियां दी जा रही हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सपा नेता गगन यादव ने फिल्म मेकर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, फिल्म की पूरी टीम को मैं कहना चाहता हूं कि आप ये बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं। यह ऐसा दर्शाता है कि पूरे सुनियोजित यादव समाज को डीफेम करने के लिए ये हो रहा है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए… पहले जानिए फिल्म में ऐसा क्या है, जिसका विरोध?
फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर और डायरेक्टर अंकित भड़ाना हैं। फिल्म में यादव समाज की एक बेटी और मुस्लिम युवक के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है। यादव समाज का कहना है कि इससे उनकी छवि खराब हो रही है और भावनाओं का अपमान हुआ है। आरोप है कि फिल्म का नाम और कहानी खास तौर पर यादव समाज को निशाना बनाती है। यादव समाज के लोगों ने सिनेमा हॉल चलाने वालों को सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग तुरंत नहीं रोकी गई, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वे किसी भी हालत में अपने इलाके में इस फिल्म को चलने नहीं देंगे। अब मृदुल की बात पढ़िए… गालियां देने वाले लोग सामाजिक नहीं हो सकते मृदुल तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। अपनी बहन के खिलाफ कथित तौर पर मिल रही धमकियों का जिक्र करते हुए कहते हैं, मेरा नाम मृदुल तिवारी है और मेरी बहन का नाम प्रगति तिवारी है। कुछ लोग उसकी स्टोरी पर आपत्तिजनक और धमकी भरे कमेंट कर रहे हैं। अगर किसी ने उसे छूने की कोशिश भी की तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं हर धर्म और के प्रति और आप सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं। फिल्म से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर और डायरेक्टर अंकित भड़ाना हैं। फिल्म में मेरी बहन ने कलाकार के तौर पर काम किया है। इस फिल्म के टाइटल पर लोगों को आपत्ति है। लेकिन आप विरोध किससे कर रहे हो। मेरी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाख गंदी-गंदी गालियां और कमेंट लिख रहे हो। आपको विरोध करना है तो सही जगह करो। मैं आपकी भावनाओ की कद्र करता हूं। आपने एक लड़की देखी, उसका चेहरा पॉपुलर है तो वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसी लड़की को गंदी गंदी गालियां देने वाले लोग ख़ुद ही सामाजिक नहीं हो सकते। आप लोगों के हर फ़ैसले का सम्मान करता हूं। कुछ फर्जी अकाउंट और कुछ बद्तमीज लोग इंस्टाग्राम पोस्ट कर रहे हैं तुझे जीने नहीं देंगे। कहीं गाड़ी दिख गई तो आग लगा दें। मैं कह रहा हूं टच करके दिखाओ। दिमाग में जितने वहम हैं, सब निकाल दूंगा। प्रगति तिवारी की क्लिप वायरल
फिल्म के विरोध के बीच प्रगति तिवारी का एक छोटा क्लिप भी वायरल हो रहा है। इसमें जब उनसे पूछा गया कि तिवारी जी की लव स्टोरी क्यों नहीं? तो उन्होंने जवाब दिया कि यादव जी की लव स्टोरी कहीं न कहीं से प्रेरित है, जो भी होंगे यादव रहे होंगे। सपा नेता गगन यादव ने कहा- हम बेझिझक बोलेंगे, लड़ेगें भी, दहाड़ेंगे भी सपा नेता और यादव समाज के नेता गगन यादव ने इस मुद्दे पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, साथियों मैं चाहता तो नहीं था कि वीडियो के माध्यम से इस विषय पर मैं अपनी राय रखूं। मैं जनरली अवाइड करता हूं। क्योंकि वैसे भी हम कंट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। हम कहेंगे कुछ उसका अर्थ कुछ निकाला जाएगा। उसका असर इलेक्टोरल पॉलिटिक्स पर पड़ेगा। बहरहाल, हम चिंता नहीं करेंगे कि राजनीति में इसका क्या असर पड़ेगा। यहां बात मान-सम्मान और स्वाभिमान की है। हम बेझिझक बोलेंगे भी, लड़ेगें भी, दहाड़ेंगे भी, लेकिन हम शांत नहीं बैठेंगे। मैं बात कर रहा हूं यादव जी की लव स्टोरी मूवी को लेकर। मैं इस वीडियो के माध्यम से सचेत कर देना चाहता हूं। उसके प्रोडक्शन हाउस को, उसके एक्टर्स को, डायरेक्टर्स को, प्रोड्यूसर्स को और पूरी टीम को मैं कहना चाहता हूं कि आप ये बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं। यह ऐसा दर्शाता है कि पूरे सुनियोजित यादव समाज को डीफेम करने के लिए ये हो रहा है। आज अगर हमने इसे लेकर आवाज नहीं उठाई तो यकीन मानिएगा आने वाले समय में कोई भी आएगा कुछ भी बोलकर चला जाएगा और हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे। युवा पीढ़ी ने इसका बीड़ा उठाया, वो एक्टिव हैं। इसका विरोध कर रहे हैं। तमाम ऐसे सामाजिक मुद्दे रहते हैं। जिसे लेकर युवा हमेशा बढ़-चढकर हिस्सा लेते हैं। हम उनके साथ हैं। यही बात हमने ट्वीट के जरिए 3 दिन पहले लिखी थी कि आप इसका विरोध किजिएगा हम सपोर्ट करेंगे। लेकिन इस चीज का भी ध्यान रखिएगा की सांप्रदायिक हिंसा न हो। जो नए-नए एक्टर्स हैं बेचारे यूट्यूब की दुनिया से आए हैं। इन्हें काम की तलाश है। अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने के लिए स्टेप बॉय स्टेप आगे बढ़ रहे हैं। यकीन मानिए ऐसी स्क्रिप्ट आपके करियर को खा जाएगी। संभल में प्रदर्शन, पुलिस में शिकायत
संभल में मंगलवार को यादव समाज के लोगों ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। धनारी थाने में शिकायत की। कहा गया है कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से यादव समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। फिल्म में यादव समाज की लड़की और अन्य धर्म के लड़के की प्रेम कहानी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका आरोप है कि यह यादव समाज की संस्कृति और इतिहास को विकृत करने का प्रयास है। इस संबंध में फिल्म निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। अरविंद यादव ने संभल के सभी सिनेमाघर मालिकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को प्रदर्शित न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म दिखाई गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वीरेश यादव ने बताया, फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ में यादव समाज की बेटी और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से यादव समाज में रोष फैल रहा है और समाज को बदनाम किया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस फिल्म को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए। अब सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध देखिए… जानिए कौन हैं मृदुल तिवारी?
यूपी के इटावा से आने वाले 24 साल के मृदुला तिवारी एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। वह अपने कॉमेडी चैनल द मृदुल के लिए जाने जाते हैं, जहां वो इंडियन लाइफ से जुड़ी दिलचस्प वीडियो बनाते हैं। इनके चैनल पर 19 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इनके हर वीडियो पर 7 मिलियन के ऊपर व्यूज हैं। इनका नाम एक हिट एंड रन केस में भी आ चुका है। इस केस की वजह से भी वो काफी सुर्खियों में रहे थे। बिग बॉस पर उठाए थे सवाल
मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 शो में शामिल हुए थे। हालांकि फिनाले से पहले आउट हो गए थे। मृदुल तिवारी की बहन और यूट्यूबर प्रगति तिवारी ने बिग बॉस पर सवाल उठाए थे। प्रगति तिवारी ने कहा कि एक वीडियो बनाया और इस वीडियो में प्रगति ने बिग बॉस और मेकर्स पर जमकर भड़ास निकाली है। प्रगति ने रोते हुए वीडियो बनाया और कहा कि आखिरकार जब चाल चलकर घर से मेरे भाई को बाहर निकालना ही था तो वोटिंग की क्या जरूरत थी। प्रगति का कहना है कि बिग बॉस को पता था कि वो मृदुल को वोटिंग में तो नहीं हरा सकते हैं तो इससे अच्छा है कि मृदुल तिवारी को घर में पेड ऑडिएंस बुलाकर वोटआउट करवा दिया जाए और फिर मेकर्स ने किया भी वही। —————– यह खबर भी पढ़िए:- यूपी सरकार नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी:शिक्षा मंत्री बोले- 47 हजार पद खाली, लेकिन हमारे पास पर्याप्त शिक्षक-शिक्षामित्र
यूपी के प्राइमरी स्कूलों में नौकरी की आस लगाए 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में मंगलवार को कहा, सरकार बेसिक शिक्षा परिषद में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी। पढ़ें पूरी खबर…