ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे से पहले हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की संयुक्त एयरस्ट्राइक में खामेनेई की मौत हो गई थी। यह हमला तेहरान में उनके कंपाउंड पर हुआ था, जहां वह अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सेंसिटिव एरिया में रहेगी अतिरिक्त पुलिस, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें। शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी, कहा- मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक और पोस्ट किया है। इस बार भीम आर्मी प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी है। उसने कहा- अगला हमला इस पर होगा, मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा। अपनी पोस्ट में उसने लिखा है- सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाला चंद्रशेखर रावण उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आ रहा है। अगला हमला इस पर होगा, बीच में न करनी सेना आए, न कोई संगठन, ये मेरा शिकार है। पढ़ें पूरी खबर…. लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, ₹160 के विवाद में किया था डबल मर्डर लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने घिरने पर पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार तलाश कर रही थीं। आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा के किशन रावत के रूप में हुई। मुठभेड़ हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते पर हुई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने 160 रुपए उधारी के विवाद में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़िए सहारनपुर में मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कोतवाली देहात थाना पुलिस ने छिनैती के एक मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक कुंडल, 14 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात कोतवाली देहात थाना पुलिस की टीम ग्राम बीजुपुरा की ओर जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महेश्वरी गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पढ़ें पूरी खबर…. कृषि विश्लेषक भर्ती का रिजल्ट घोषित; 357 अभ्यर्थी पास; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती निकली उत्तर प्रदेश में कृषि विश्लेषक (औषधि) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 357 अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए हैं, जबकि 4 पद खाली रह गए। आयोग के अनुसार, चयन लिखित परीक्षा और रिकॉर्ड चेक करने के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ स्कोर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। दिव्यांग कैटेगरी में कुछ सब-कैटेगरी के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए 4 पद खाली रह गए। इनमें दिव्यांगों के LV कैटेगरी का 1 और HH कैटेगरी के 3 पद शामिल हैं। कैटेगरी वाइज जानिए कितने अभ्यर्थी चयनित अनारक्षित (UR) – 143 अनुसूचित जाति (SC) – 75 अनुसूचित जनजाति (ST) – 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 97 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 36 कुल चयनित अभ्यर्थी – 357 आयोग ने क्या कहा?
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ST की कटऑफ 2.50 अंक, अनारक्षित की 40 अंक
भर्ती में अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ सबसे कम 2.50 अंक रही। इसके मुकाबले अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 40.00 अंक, ओबीसी की 34.50 अंक, अनुसूचित जाति (SC) की 29.50 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की 26.50 अंक दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन 29 अप्रैल तक कर सकेंगे। वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5, लेखाकार/ लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 4, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के अनुश्रवण सहायक के 35 और प्रयोगशाला सहायक के 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न तकनीकी और सहायक श्रेणी के कुल 115 पदों को भरा जाएगा। अन्य खबरें— सपा के बाद कांग्रेस भी मनाएगी कांशीराम जयंती, राहुल गांधी 13 मार्च को लखनऊ आएंगे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कांशीराम जयंती मनाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…