अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज के एक चपरासी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए कॉलेज आए थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर के नाले में अधजला शव मिला। शव के कुछ हिस्से जल चुके थे। नाले से शव को बाहर निकालने पर लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पढ़िए पूरी खबर.. झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी नदीम खान (19) को पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। नदीम को 16 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने शहर में 2 चोरियां की थीं। पुलिस उसे मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई थी, जहां से नदीम फरार हो गया था। 13 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर जालौन में पत्नी से प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर छिपाया; प्रेमिका-पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार जालौन में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव जलाकर फेंक दिया था। 26 मार्च की रात ब्योना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। रविवार को हत्याकांड में शामिल प्रेमिका-पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की पहचान अमित नरवरिया के रूप में हुई थी। मृतक के पिता गिरजाशंकर ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। रविवार को कैलिया थाना पुलिस ने अमित हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला कैलिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा मऊ में 48 श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार सुबह पेड़ से टकरा गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सवार अयोध्या से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुआ।। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला सिपाही से 4.62 लाख का फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा कानपुर में महिला सिपाही के साथ 4.62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिपाही के मुताबिक, साइबर ठग ने निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर उसे फंसाया। एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उस पर उसका अकाउंट बनवाया। इसके जरिए उससे कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद जब उसने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह पैसे नहीं निकाल सकी। तब जाकर उसे ठगी का पता चला। सिपाही ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।