यूपी की बड़ी खबरें:जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन होगा; PM मोदी को न्योता भेजा गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वर्ष 2017 से पूर्व, प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सड़क ठीक नहीं थीं। यहां सड़क में गड्ढ़ा है या गड्ढे में सड़क है या खेत इसका पता नहीं लगता था। आज देश का 55 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे के पूर्ण होने के उपरान्त यह शेयर 60 प्रतिशत हो जाएगा। प्रदेश में इंटरस्टेट और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी निरन्तर बेहतर हो रही है। मैत्री द्वार भी बनाये गये हैं। प्रत्येक जनपद मुख्यालय को 4-लेन तथा प्रत्येक ब्लॉक व तहसील को 2-लेन कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जा रहा है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है। यहाँ सर्वाधिक 07 सिटी-लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली मेरठ के बीच में प्रारम्भ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में देश का पहला इनलैण्ड वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया संचालित है। वाराणसी में रोप-वे का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के लिए 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट एवं 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं। देश का सबसे बड़ा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट और प्रदेश का पांचवां इण्टरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाला है। इसके उद्घाटन के लिए 28 मार्च को प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। इसके प्रारम्भ होने से 01 लाख करोड़ रुपये की इनकम आएगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। एटा में स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला समेत 3 की मौत एटा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। वहीं बाइक सवार महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *