वाराणसी के कैंट थाने में एक युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी कॉलोनी के गेट के पास बिरयानी की दुकान चलाता है और उससे शान सिंह नाम बताकर मिला था। जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध भी बने। बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम सऊद है और उसने अपनी पहचान छिपाई थी। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सऊद के कई लड़कियों से संबंध होने की भी जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे बदनाम करने लगा। युवती के मुताबिक, एक दिन वह अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर गई और उसे समझाया, लेकिन उसी रात सऊद 6-7 साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया और मारपीट की। शोर सुनकर कॉलोनी का गार्ड मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गए, जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में मां के सामने युवक ने जहर खाकर जान दी; पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मातवना मोहल्ला निवासी नीलू कुशवाहा (25) ने शनिवार शाम घर में सल्फॉस की गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां करीब छह घंटे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक नीलू की शादी करीब नौ साल पहले मोठ तहसील में हुई थी और उसका एक आठ साल का बेटा है। नीलू गल्ला मंडी में काम करता था, लेकिन शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले पत्नी ने मारपीट की शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था और पत्नी ससुराल लौट आई थी। शनिवार शाम नीलू नशे में घर आया और बाथरूम में जाकर सल्फॉस की गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। पढ़िए पूरी खबर… लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों के टैक्स को लेकर इनकमटैक्स और जीएसटी की छापेमारी, बिलिंग ऐप से टर्नओवर छिपाने का शक गाजियाबाद के घंटाघर स्थित मशहूर मिठाई और लस्सी की दुकान लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों रुपये के टर्नओवर छिपाने के शक में आयकर और जीएसटी विभाग की टीमों ने छापेमारी की। जांच में सामने आया कि दुकान पर एक खास इलेक्ट्रॉनिक बिलिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो बिलिंग का डेटा फीड होने के बाद स्वतः डिलीट कर देता था। इससे वास्तविक बिक्री और टर्नओवर को रिकॉर्ड में कम दिखाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि छोटी सी दुकान से सालाना करोड़ों का कारोबार होता है, लेकिन आयकर रिटर्न में उसका बहुत कम हिस्सा ही दर्शाया गया था। आयकर विभाग की टीम ने दुकान के साथ-साथ गोदाम और अन्य संबंधित ठिकानों पर भी जांच की। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स और जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारी फिलहाल मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर… बिल्हौर में नाली को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, हथौड़े से सिर पर मारा, 2 रिश्तेदार गंभीर बिल्हौर में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक भाई ने दूसरे के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। झगड़ा छुड़ाने पहुंचे 2 रिश्तेदार भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालों के मुताबिक, परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार घर पर आए थे। शादी के कार्यक्रम के बाद नाली के पानी की निकासी को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना गौरी लक्खा गांव की है। पढ़िए पूरी खबर… मऊ में सपा सासंद बोले- मंत्री एके शर्मा के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं मऊ में राजनीतिक बयानबाजी गरमा गई है। मंच से बोलते हुए राजीव राय ने कहा- माननीय (मंत्री एके शर्मा ) के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं। अगर मेरी हत्या करा दें तो उपचुनाव हो जाए। इससे पहले 2 मार्च को पीपा पुल के शिलान्यास के दौरान भाजपा नेता भरतलाल राही ने राजीव राय के पिता को लेकर कहा था- राजीव राय जी आपके बाप का जिला नहीं है। इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। कथित तौर पर वह हंसते हुए नजर आए थे। राजीव राय ने यह बात मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेसूपार, पोस्ट मुहम्मदपुर मे राष्ट्रीय संत संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर…