माघ मेले में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य वादी आशुतोष महाराज के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि “चोटी पकड़कर पीटना महापाप है, पाप लगेगा।” इस पर आशुतोष महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आशुतोष महाराज ने कहा- माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा किया गया ड्रामा बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। उपमुख्यमंत्री और बनारस स्थित एक चर्चित बाबा के अविमुक्तेश्वरानंद, उनके गुरु भाई सदानंद सरस्वती, सीआईओ प्रकाश उपाध्याय के नंबर की जांच कराई जाए। पढ़ें पूरी खबर…. नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल के जरिए मिली धमकी, स्कूलों सर्च-ऑपरेशन नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल आया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। जांच में कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कई स्कूलों में धमकी भरा मेल आया है। ई-मेल को जांचने के लिए साइबर टीम ई-मेल की जांच में जुटी है। इससे पहले भी 23 जनवरी को करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें रोडवेज बस ने पुलिस जीप को 50 मीटर तक घसीटा, रामपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई; ड्राइवर घायल रामपुर में रात में एक रोडवेज बस ने पुलिस की सरकारी जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस जीप को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। मामला बिलासपुर थानाक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 1.31 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी:कू कॉइन और मिंग कॉइन ऐप के नाम पर कारोबारी से फ्रॉड सहारनपुर के एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपए की बड़ी साइबर ठगी सामने आई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में तहीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कू कॉइन ऐप और MING COIN (TRADING PLATFORM) नाम से चल रहे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया है। बेहट रोड स्थित कुष्ट आश्रम के सामने रहने वाले अंशुल गुप्ता (प्रोपराइटर, मंगलम एंटरप्राइजेज) ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 सितंबर 2025 से उक्त ट्रेडिंग ऐप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की। पढ़ें पूरी खबर…