बलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पति मिथुन भागने की जगह सुबह तक पत्नी पार्वती की लाश के पास ही बैठा रहा। उसकी 6 साल की बेटी भी पूरी रात मां की लाश के पास रोती रही। सुबह होते ही मिथुन पत्नी की लाश और बेटी को छोड़कर भाग गया। बेटी के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात 26 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या, गाली-गलौज की शिकायत करने गए थे पिता-पुत्र फर्रुखाबाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने पिता के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली देने की शिकायत करने उसके घर गया था। इसी दौरान छात्र के पेट पर चाकू हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोली का है। पढ़ें पूरी खबर…
आगरा में ऑटो ड्राइवर से कुकर्म किया: मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो
आगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…